इंदौर रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में आईटी पार्क दो साल में बनकर तैयार होगा यानी दिसंबर-2026 में निर्माण पूरा हो जाएगा और इसके साथ ही उज्जैन में आईटी पार्क शुरू हो सकेगा। इससे करीब 30 आईटी इंडस्ट्री अपना प्लग एंड प्ले आधारित मॉडल पर कार्य कर सकेगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतरीन उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त हो सकेगी और उज्जैन में निवेश के नए अवसर तो पैदा होंगे ही करीब दो हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इससे उज्जैन में तेजी से आर्थिक ग्रोथ होगी। आईटी पार्क का शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए निर्माण स्थल पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में शहरभर के लोग जुटेंगे, जिसके लिए डोम बनाया है। पहले चरण में करीब 46 करोड़ की लागत से आईटी पार्क बनाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का भी कार्य शुरू हो सकेगा। आईटी पार्क बनने से शहर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। आईटी पार्क के भूमि पूजन से पहले ही इंदौर रोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज रोड के समीप से लेकर त्रिवेणी जंक्शन तक की आवासीय से लेकर व्यवसायिक जमीनों की कीमतें सीधे दोगुनी हो गई है यानी आर्थिक ग्रोथ शुरू हो गई है। शहर अपने बुनियादी ढांचे के विकास की पहल द्वारा समर्पित विस्तार और विकास करेगा। ऐसा होगा आईटी पार्क : 7 मंजिला बिल्डिंग बनेगी { जी प्लस 7 मंजिला बिल्डिंग बनेगी। { आईटी हब में कैंटिलीवर छज्जे, वक्राकार रेखाएं व वैनिशिंग पाइंट्स होंगे। { कार्यालय व सम्मेलन कक्ष होंगे। { कैफेटेरिया, रिसेप्शन व अग्नि सुरक्षा उपकरण होंगे। { एचवीएसी प्रणाली की लिफ्ट होगी। { कैंपस से लेकर आसपास में हरियाली होगी। शहर में निवेश के लिए नए अवसर मिलेंगे ^आईटी पार्क में 30 आईटी इंडस्ट्री अपना प्लग एंड प्ले आधारित मॉडल पर कार्य कर सकेगी। इससे करीब दो हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। आईटी पार्क का शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए निर्माण स्थल पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। – राजेश राठौर, प्रबंध निदेशक, एमपीआईडीसी


