दो 5-5 किलो के प्रेशर कुकर आईईडी बरामद

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा एवं तुलार गुफा के समीप वन क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक डंप को पुलिस ने बरामद किया है। विश्वसनीय सूचना पर डीआरजी और थाना बारसूर की संयुक्त टीम ने 26 फरवरी की सुबह 5:45 बजे से सर्चिंग व डी-माइनिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 5-5 किलो के दो प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों को सुरक्षित निष्क्रिय कर बड़ी घटना की आशंका टाल दी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *