दौड़ लगाते सीनियर सिटीजन।

भास्कर न्यूज | लुधियाना किला रायपुर में चल रहे रूरल ओलंपिक तीसरे दिन पूरी गर्मजोशी के साथ स्वर्णिम यादों के साथ समाप्त हो गया। आखिरी दिन भारी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों की मौजूदगी में वीरवार को बैलगाड़ी रेस के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान एक समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रेस शुरू होते ही दो बैल आपस में टकरा गए और एक जोड़ी बैलगाड़ी समेत गिर पड़ी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली और डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर देखभाल की। बाजीगरों के हैरतअंगेज करतबों से मेले में जान आ गई। कबड्डी, साइकलिंग समेत कई खेल मुकाबले हुए। सीएम के सामने ग्रामीणों ने कई मांगे रखी। सीएम ने एक-एक मांग पढ़कर पूरी करने का ऐलान किया। गांव की फिरनी वाली सड़क को चौड़ा करने की मांग पर उन्होंने तुरंत डीसी को बुलाकर सड़क को चौड़ा करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। उन्होंने सहकारी सभा को पुनर्जीवित करने, आठ एकड़ में फैले तालाब को 95 लाख रुपए की लागत से सीचेवाल मॉडल पर विकसित करने को कहा। गांव की लाइब्रेरी को 10 लाख रुपए की लागत से अपग्रेड, सिक्स-ए-साइड हॉकी एस्ट्रोटर्फ के निर्माण पर 2 करोड़ रुपये खर्च करने व स्टेडियम में फ्लड लाइटें लगाने का एलान भी किया। उन्होंने कहा, डेहलों से पखोवाल सड़क का 30 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। { बैलगाड़ी रेस: पहले स्थान पर कुलवंत सिंह के बैल रहे, जिन्हें ढाई लाख का इनाम मिला। दूसरे स्थान पर रेशम सिंह ढंडारी डेढ़ लाख और तीसरे स्थान पर गुरविंदर सिंह कुलोवाल को सवा लाख का इनाम मिला। अन्य गेम्स के यह परिणाम रहे- {रस्साकसी ओपन: पहला स्थान खोसा कोटला मोगा, दूसरा जींद बठिंडा की टीम को मिला। {कबड्डी सर्कल स्टाइल लड़के ओपन गांव कैंड लुधियाना, दूसरा स्थान गांव दताल संगरुर की टीम रही। {हॉकी (लड़कियां ओपन) में पीयू पटियाला पहले, दूसरा स्थान अमृतसर टीम को मिला। {हॉकी (लड़के ओपन) पहला स्थान कुरुक्षेत्र और दूसरा अमरगढ़ मलेरकोटला की टीम रही। {हाई जंप (लड़के ओपन) बलजीत सिंह लुधियाना पहले, रमनदीप सिंह बरनाला दूसरे, हर्षप्रीत सिंह लुधियाना को तीसरा स्थान। {हाई जंप (लड़कियां ओपन) पहला स्थान डोली जालंधर, दूसरा स्थान रितिका गौड़ हरियाणा, हरमनदीप कौर लुधियाना तीसरा स्थान। {200 मीटर (लड़के ओपन) पहला स्थान हरजीत सिंह जालंधर, हरप्रीत सिंह मोगा दूसरा और रमनदीप सिंह मलेरकोटला तीसरा स्थान। {200 मीटर (लड़कियां ओपन) पहला स्थान रिशिता कौर जयपुर, दूसरा स्थान सिमरन पटियाला, तीसरा सीमा कौर मोगा। {800 मीटर (लड़के ओपन) प्रभजोत सिंह संगरुर पहला स्थान, संदीप सिंह हरियाणा दूसरे और तीसरा स्थान नवदीप हरियाणा रहे। {800 मीटर (लड़कियां ओपन) माया जालंधर पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर आरती हरियाणा और तीसरे स्थान पर स्नेहा फिरोजपुर। {100 मीटर (65 प्लस) प्यारा सिंह होशियारपुर पहले, जगदेव सिंह लुधियाना दूसरे, कुलदीप सिंह नवांशहर तीसरे स्थान पर रहे। {100 मीटर (75 प्लस पुरुष) सरबजीत सिंह गुरदासपुर पहले, बाल सिंह पटियाला दूसरे, मनमोहन सिंह लुधियाना तीसरे स्थान पर रहे। {100 मीटर (80 प्लस पुरुष) पहले स्थान अजीत सिंह रंधावा अमृतसर, बिक्कर सिंह फिरोजपुर दूसरे, छज्जूराम धनौला तीसरे स्थान पर रहे। {साइकिल रेस (2000 मीटर) में पहले स्थान कुंवरप्रीत सिंह लुधियाना, सोहेल अहमद लुधियाना दूसरे और तनीश शर्मा लुधियाना तीसरे स्थान पर रहे। {साइकलिंग (महिला वर्ग) में पहले स्थान प्रीती लुधियाना, शान ग्रेवाल लुधियाना दूसरे और नेहा कुमारी लुधियाना तीसरे स्थान पर रहे। सभी फोटो पुशांत मोदगिल। ं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *