दौपुरा में एक व्यक्ति ने घर में लगाया फंदा:गेट खुला देखकर अंदर आया पड़ोसी तो लटका हुआ मिला, पत्नी और बच्चे गए हुए थे शादी में

धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के दौपुरा गांव में रविवार शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महावीर पुत्र रामजीलाल गोस्वामी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महावीर की पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने दूसरे गांव गए हुए थे, जिसके कारण वह घर पर अकेले थे। बताया जा रहा है कि महावीर पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। रविवार शाम को महावीर ने अपने घर में लगे पंखे से फंदा लगा लिया। घटना का पता तब चला जब एक पड़ोसी किसी काम से उनके घर पहुंचा। दरवाजा खुला देखकर पड़ोसी अंदर गया, जहां महावीर पंखे से लटके हुए मिले। पड़ोसी ने तुरंत अन्य ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से महावीर को तत्काल धौलपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *