दौसा की बाणगंगा नदी में नीलगाय का शिकार:फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस, बदमाश कार छोड़कर फरार हुए

दौसा में बाणगंगा नदी में नीलगाय का शिकार करने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम बीती देर रात का है, जब सैंथल थाना पुलिस को कार सवार बदमाशों द्वारा नीलगाय पर फायर करने की सूचना मिली थी। पुलिस को पहुंचते देख अज्ञात बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर एक नीलगाय घायल हालत में मिली, जिसका पशु चिकित्सकों ने इलाज किया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि बाणगंगा नदी में फायरिंग की सूचना मौके पर पहुंच कार की घेराबंदी की तो पास में ही लहूलुहान हालत में एक नीलगाय पड़ी मिली। घटनाक्रम का मुआयना करने से स्पष्ट हुआ कि शिकार करने की नीयत से नीलगाय को गोली मारी थी। ऐसे में नदी क्षेत्र में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर नीलगाय को फॉरेस्ट नाका पहुंचाया गया। जिसका मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं फारेस्ट विभाग ने कार को जब्त कर लिया है। मामले को लेकर थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह की टीम ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *