राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में दूसरे दिन शुक्रवार को सूचना केन्द्र के सामने जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। जिसमें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 2174 किसानों को 6 करोड़ रुपए से अधिक, किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त के तहत 1 लाख 62 हजार 456 किसानों को राशि हस्तांतरित, गोपालन क्रेडिट कार्ड योजना से 504 किसानों को करीब 4 करोड़ तथा मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत 89 हजार 214 काश्तकारों को 17 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में फार्म पौण्ड, सिंचाई पाइप लाइन, तारबंदी, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक वर्मी कम्पोस्ट, कृषि में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, ड्रिप एवं फव्वारा संयंत्र, सोलर पंप स्थापना जैसी कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के तहत 2174 कृषकों को 6 करोड़ 22 लाख 86 हजार रुपए राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरित एवं कार्यादेश जारी किए गए। इसी प्रकार सहकारिता विभाग की गोपालन क्रेडिट कार्ड योजना से 504 किसानों को 387 लाख 90 हजार रुपए की राशि से लाभान्वित किया गया। डेयरी विभाग की ओर से मुख्यमंत्री दुग्ध संबंल योजना के तहत 89 हजार 214 किसानों को 17 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि हस्तांरित की गई। कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, राजस्व, डेयरी एवं पशुपालन विभाग द्वारा लाभान्वित किये गये किसानों को वित्तीय स्वीकृति, चैक एवं कार्य आदेश वितरित किए। योजनाओं की जानकारी भी दी
कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीना ने कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से संचालित कांटेदार तारबंदी, फॉर्म पौण्ड, पाइप लाइन, कृषि यंत्र, फव्वारा संयंत्र, ड्रिप संयंत्र, सोलर संयंत्र, पॉली हाउस, राज किसान साथी पोर्टल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने आभार जताया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन, एडीएम सुमित्रा पारीक, मनमोहन मीना, जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र मीना, एसडीएम मूलचंद लूणिया, उप निदेशक उद्यान डॉ. हेमराज मीना, उप निदेशक आत्मा नवल किशोर मीना, सहायक निदेशक कृषि सुरज्ञान सिंह गुर्जर, कृषि अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर, सहकारिता विभाग के एमडी शिवदयाल मीना, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश चन्द्र मीना एवं डेयरी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


