दौसा में जनगणना के लिए अधिकारियों को मिली ट्रेनिंग:ट्रेनर ने ऐप और डिजिटल एंट्री के बारे में बताया; कलेक्टर बोले- डेटा शत-प्रतिशत सही हो

जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित 2 दिवसीय जिला स्तरीय ट्रेनिंग में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधन आवंटन तथा नीति निर्धारण का आधार होते हैं। ऐसे में फील्ड में कार्यरत अधिकारी डेटा संग्रहण में शत-प्रतिशत सटीकता, पारदर्शिता तय करें। ट्रेनिंग में मोबाइल ऐप के बारे में बताया जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर से नियुक्त राष्ट्रीय ट्रेनर मेघा शर्मा एवं मास्टर ट्रेनर ज्योति मीना ने जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को ट्रेनिंग दी। इस दौरान सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी वेब पोर्टल तथा एचएलओ मोबाइल ऐप के बारे में बताया गया और डिजिटल प्रविष्टि की प्रक्रिया, वेब पोर्टलों के व्यावहारिक संचालन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। डिजिटल एंट्री के बारे में बताया एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण की कार्ययोजना के तहत स्वगणना 1 मई से 15 मई तक तथा फील्ड कार्य (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) 16 मई से 14 जून तक संपादित किया जाएगा। ट्रेनिंग में प्रपत्रों के संधारण, डिजिटल एंट्री की बारीकियां, क्षेत्रवार गणना प्रक्रिया एवं लोगों से प्रभावी संवाद जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *