दौसा में ज्वेलर के घर से लाखों की चांदी पार:मासूम को बहलाकर पायजेब ले गए; बेटे के जरिए आरोपी पकड़ा

दौसा जिले के मानपुर कस्बे में ज्वेलर के घर से लाखों रुपए की चांदी की पायजेब चोरी का मामला सामने आया है। व्यापारी के नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर दो युवक 10-12 किलो चांदी की पायजेब ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटे के जरिए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने चोरी हुई चांदी की पायजेब बरामद करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ऑर्डर की पायजेब घर पर रखी थी पीड़ित अनिल सोनी ने बताया कि वह सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करता है। अलवर निवासी अपने जीजा पंकज के ऑर्डर पर उसने 10-12 किलो चांदी की छोटी-बड़ी पायजेब घर पर तैयार कर रखी थी। बाजार में चांदी का भाव अधिक होने और ग्राहकी कम होने के कारण डिलीवरी नहीं की गई थी। नाबालिग को बहलाकर ले गए चांदी 14 जनवरी को जब उसने रैक चेक की तो एक भी पायजेब नहीं मिली। बेटे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सिकंदरा के डाबर निवासी कैलाश सैनी और विनोद सैनी उसे बहला-फुसलाकर कुछ पैसे देते थे। इसी बहाने कई बार में करीब 10-12 किलो चांदी की पायजेब ले गए। जाल बिछाकर आरोपी पकड़ा ज्वेलर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बेटे के जरिए उन्हें मानपुर बुलाया। बुर्ज के पास सामान लेते समय एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने चोरी हुई चांदी की पायजेब बरामद करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *