दौसा में ठंड के साथ घना कोहरा:कल से मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी संभव, सर्दी से राहत मिलने के आसार

दौसा जिले में ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह दृश्यता 50 मीटर से कम होने से एक्सप्रेसवे और नेशनल हाइवे समेत अन्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वाहन हैडलाइट जलाकर गुजरते देखे गए। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आगामी दिनों में शनिवार तक मौसम साफ रहने से दिन और रात के तापमान में बढोतरी हो सकती है। दिन का तापमान 23 से 25 से डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
जिले में कोहरे का असर दोपहर 12 बजे तक देखा जा रहा है, इसके बाद धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसमें दौसा जिले को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, जबकि दौसा समेत 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *