दौसा में तेज धूप से दिन में गर्मी असर बढ़ा:पारा 37 के करीब, लेकिन रात में ठंड; जानिए आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

अरब सागर में एंटी साइक्लोन बनने से गर्मी का असर तेज हो गया है। पश्चिम से गर्म हवा चलने से बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दूसरी ओर इसके उलट रात में ठंडक बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है। जबकि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान र्हे। रात में ठंडक, दिन में गर्मी होली के बाद मौसम में बदलाव से सर्दी का असर खत्म होने की ओर जाता है। ऐसे में सुबह और रात के वक्त गुनगुनी ठंड का असर बरकरार है। सुबह धूप निकलने के साथ ही तापमान बढने से गर्मी तेज होती जा रही है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी? मौसम विशेषज्ञों ने बताया- गर्मी बढ़ने के पीछे बड़ा कारण गुजरात-पाकिस्तान से लगते अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनना है। इस सिस्टम में हवाएं घड़ी की दिशा में घुमती हुई आसमान से धरती की तरफ तेजी से नीचे आती है। इससे हाइ-प्रेशर क्रिएट होता है। इस सिस्टम के बनने से आसमान बिल्कुल साफ रहता है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनने से हवा भी घूमकर पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान की तरफ सीधी प्रवेश कर रही है। जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *