दौसा में दूसरे दिन भी बादल छाए, किसान चिंतित:दिन का पारा 30 डिग्री पर पहुंचा; रात की सर्दी भी कम हुई; न्यूनतम तापमान 13 डिग्री

दौसा जिले में लगातार दूसरे भी मौसम बदला हुआ है। यहां आसमान में बादल छाए होने से धूप की लुकाछिपी बनी हुई है। इससे रात और सुबह के वक्त सर्दी का असर बरकरार है। ज​बकि सोमवार को जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाके में हुई हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर दिन में मौसम साफ रहने से पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ने लगी है। दिन में तापमान बढ़ने और गर्मी बढ़ने के साथ अब सुबह-शाम की सर्दी भी कम हो गई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, होली तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। फसलों को लेकर किसान चिंतित
जिले में मौसम के बार-बार बदलने से किसान चिंतित हैं। फिलहाल अधिकांश जगहों पर सरसों की कटाई चल रही है और कटी हुई फसल सूखने के लिए खेतों में पडी हुई है। ऐसे में बादल छाने से बारिश की आंशका से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *