दौसा में फागोत्सव पर राधा-कृष्ण बने कलाकार:भजन-कीर्तन, रंग-गुलाल और फूलों की होली खेली; महिलाओं ने भजन गाए

जिले के सिकराय कस्बे के दाऊजी मंदिर परिसर में रविवार को फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। फागोत्सव में स्थानीय लोगों समेत बड़ी तादात में श्रद्धालु शामिल हुए। जिन्होंने भजनों की धुन पर एक-दूसरे पर फूल बरसाते हुए जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान बलदाऊजी एवं राधा-रानी की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन हर्षित कर दिया। फूलों की वर्षा, अबीर-गुलाल एवं भजनों की मधुर धुनों से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिरस में सराबोर हो गया। विशेष आकर्षण के रूप में कलाकार शिव शंकर एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत फाग एवं भजन संध्या ने समां बांध दिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे और पूरे वातावरण में राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे। भक्ति और रंगमय हुआ माहौल भजन-कीर्तन, रंग-गुलाल एवं फूलों की वर्षा के साथ वातावरण भक्ति और रंगमय हो उठा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फाग गीतों ने जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर निरंजन देव बोहरा, राजेश गौड़, मोहन दाऊजी, दिनेश सैहना, विजय अगवाल्या, शिंभू लहरपुरिया, भगवान सहाय, शालू, कैलाश बैरवा, ओम प्रकाश भारद्वाज, बबली दाऊजी, कैलाश दाऊजी सहित महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। वीडियो- देवेन्द्र सैहणा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *