भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश सह प्रभारी मनीष पारीक, जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, सह प्रभारी रमेश सालेचा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा ने व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण, संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण के बारे में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा जिले के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर पहुँचा सके। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.रतन तिवाड़ी ने 1947 जनसंग से लेकर 2026 आज तक भाजपा संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में पूर्व ज़िलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेडी, टीकम सिंह गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता रवि पालीवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिकंदर वधावन, महावीर गुर्जर, जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, लेखपाल कसाना, सोमेश विजय, मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, नीलम गुर्जर सहित ज़िले के सभी मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।


