दौसा से लापता नाबालिग किशनगढ़ से दस्तयाब:ट्रक ड्राइवर हिरासत में; किडनैप के आरोप में हाईवे जाम करने पर लोगों पर FIR

दौसा जिले के सैंथल थाना इलाके से शनिवार को गायब हुई नाबालिग को पुलिस ने अजमेर जिले के किशनगढ़ से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे से एक ट्रक में बैठकर गई थी। ऐसे में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है। जिन्हें लेकर पुलिस टीम देर रात को दौसा पहुंची। इस सम्बन्ध में नाबालिग के पिता ने महिला थाने में मामला दर्ज करवाया था। दरअसल, शनिवार को मां को टिफिन देने खेत पर गई नाबालिग के शाम तक वापस घर नहीं लौटने परिजनों ने किडनैप की आशंका जताई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। करीब 2 घंटे ट्रैफिक जाम रहने के बाद डिप्टी एसपी धर्मेंद्र शर्मा के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटा लिया था। साथ ही नाबालिग को जल्द बरामद करने की मांग की थी। CCTV से जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी से साक्ष्य जुटाकर ट्रक की लोकेशन ट्रेस करते हुए किशनगढ़ से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। ऐसे में उसे किडनैप करके ले जाया गया था या फिर वह स्वयं ही गई थी। इसे लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने 30 नामजद सहित अन्य के खिलाफ हाईवे जाम का मामला दर्ज किया किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *