द्रोणिका सक्रिय: दिन व रात का पारा 1 डिग्री लुढ़का, आज बारिश के आसार

भास्कर न्यूज | बालोद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। गुरुवार की तुलना मंे अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। हालांकि सुबह से देर शाम तक बारिश नहीं होने की वजह से लोगांे को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। अधिकांश समय तक धूप खिली रही, बादल छाए रहे। शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 69 फीसदी रही। इस दौरान 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वर्तमान में एक अवदाब उत्तर पश्चिम बंगाल के खड़ी पश्चिम बंगाल तट से दूर बांग्लादेश तट के पास लगभग उत्तर दिशा में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होकर गहरा अवदाब दाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। दो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके अलावा एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से गहरा अवदाब के केंद्र तक उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन सभी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *