द्वितीय चरण में प्रवेश के लिए पंजीयन कल तक

कांकेर| तकनीकी शिक्षा विभाग कांकेर द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण में प्रवेश के पश्चात द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन 29 जून तक होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया परिणाम की घोषणा 4 जुलाई को होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया 5 से 8 जुलाई तक चलेगी। सभी छात्र निर्धारित तिथि में आबंटित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में तीन शाखाओं में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इस संस्था में छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क पूर्णत निशुल्क है। छात्रों की सुविधा के लिए संस्था में सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *