धनबाद के तोपचांची में दर्दनाक सड़क हादसा:अज्ञात वाहन के चपेट में आया युवक, मौके पर ही हो गई मौत

धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के भुंईया चितरो के पास एक सड़क दुखद घटना घटी। अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक होटल मिस्त्री की मौत हो गई। घटना रविवार रात को हुई है। मृतक की पहचान दहियारी निवासी गुजरा के रूप में हुई है। मृतक युवक मिस्त्री का काम करके गोमो की ओर जा रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक युवक का शव 108 एम्बुलेंस के सहारे धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *