धनबाद में कार पुल से गिरी नीचे, एक की मौत:झरिया से कार सवार परिवार लौट रहा था घर, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

धनबाद के तीसरा थाना क्षेत्र में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। झरिया ऊपर कुल्ही से परिवार घर से लौट रहा था। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। सलमा प्रवीण (26) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी नर्सिंग होम भेज दिया गया। स्थानीय तिसरा थाने को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कार को भी बाहर निकाल लिया गया। सलमा की लगभग 3 वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। जयरामपुर मोड़ के पास सलमा के ससुर मुख्तार की जूते की दुकान है। तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *