धनबाद में कोयला तस्करों का ग्रामीणों ने किया विरोध:एक दिन पहले तस्करों ने ग्रामीणों पर किया था हमला, फायरिंग भी की थी

कोयला तस्करी में शामिल धंधेबाजों के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों ने धरना दिया। मामला रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार बस्ती का है। यहां शुक्रवार को ग्रामीणों ने कोयला चोरी का विरोध किया था तो तस्करों ने फायरिंग, पथराव और मारपीट किया था। इस घटना में पांच से छह लोग घायल हुए थे। इधर, थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद धरना को समाप्त किया गया। वहीं, स्थानीय टिंकू प्रजापति ने बताया कि अंबे आउट सोर्सिंग में अवैध तरीके से कोयले का खनन किया जा रहा है। कोयला तस्करों द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन के कारण आस पास के इलाके में बसी आबादी पर खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को अचानक जमीन धंस गई। इसलिए ग्रामीणों ने विरोध किया था। जिस जगह से कोयले की तस्करी रात में की जा रही है, वहीं पर ग्रामीण रात में धरना पर बैठे थे। इस दौरान कोयला तस्करों ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। कोयला तस्करों द्वारा फायरिंग की गई। पथराव और मारपीट की गई। इसमें स्थानीय छह लोग घायल हुए हैं। एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, उसे बोकाराे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोयला तस्करों द्वारा यहां पर खनन कार्य किया जा रहा था। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और विरोध करने लगे। कोयला तस्करों द्वारा फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया है। मौके से खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। -मंगल प्रसाद कुजूर, रामकनाली ओपी प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *