धनबाद में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग:मार्केटिंग के बाद घर लौट रही थी, सीसीटीवी में पुलिस तलाश रही अपराधी

धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड़ बस स्टैंड के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाया। सोने की चैन छीन कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मार्केटिंग के बाद घर लौट रही थी महिला भेलाटांड़ के रहने वाले विजय कुमार सिंह अपनी पत्नी मीना देवी के साथ बस स्टैंड पटेल चौक के पास मार्केटिंग के लिए पहुंचे थे।मार्केटिंग के बाद वह घर वापस लौटने के लिए सड़क पर आए।इस दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी मीना देवी के गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए।इससे पहले कि लोग जुटते अपराधी अपने मनसूबे में सफल होकर निकल गए।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। थाने में की लिखित शिकायत मीना देवी के पति विजय सिंह ने सदर थाना में लिखित शिकायत की है।जिसमें सोने की चैन की कीमत करीब दो लाख रुपए बताया है। बता दें कि कोयलांचल के लोग इन दिनों अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चोरी,छिनतई,गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई है। आए दिन लोग अपराधियों के निशाने का शिकार हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस कार्रवाई भी कर रही है और अपराधियों को गिरफ्तार भी कर रही है।इसके बावजूद भी अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *