धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान और गोपी खान गिरोह के सदस्य मोहम्मद नौशाद आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना बैंक मोर भोली नियर एसान आलम कॉलेज के रहने वाला है। आरोपी के पास से एक बाइक, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि एसएसपी एचपी जनार्दनन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। वाहन का कोई कागजात नहीं दिखा पाया पुलिस ने भूली ओपी क्षेत्र के ट्रेनिंग स्कूल गुलजारबाग मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बाइक सवार नौशाद आलम को रोका गया। वह वाहन का कोई कागजात नहीं दिखा पाया। तलाशी में उसके पास से हथियार और कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस और गोपी गिरोह के लिए चोरी की बाइक और हथियार-गोली की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।


