धनबाद में बच्चे के साथ कार चोरी का प्रयास:गाड़ी में पीछे बैठी बच्चे की दादी ने मचाया शोर, आरोपी की लोगों ने की जमकर पिटाई

धनबाद के पुलिस लाइन रोड आईएसएम के पास शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने कार में बैठे बच्चे के साथ वाहन चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि गाड़ी के पिछले सीट पर बैठी बच्चे की दादी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप पर कार रुकीं मटकुरिया निवासी अंकिता सिंह अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। आईएसएम के पास एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप पर वे रुकीं। कार चला रहे उनके देवर भी दुकान में चले गए। इस दौरान कार में बच्चे की दादी मौजूद थीं। युवक ड्राइविंग सीट पर बैठ हैंड ब्रेक हटा रहा था अंकिता सिंह ने बताया कि वह दुकान में थीं और उनका बेटा कार से नीचे उतरा था। अचानक एक युवक उसकी ओर आया तो बच्चा कार में बैठ गया। युवक भी ड्राइविंग सीट पर जाकर बैठ गया और हैंड ब्रेक हटाकर कार को भगाने की कोशिश की। इसी बीच पीछे बैठी बच्चे की दादी ने युवक को पीटना शुरू कर दिया और शोर मचाया। पुलिस के पहुंचने तक लोग उसे पीटते रहे शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। अंकिता सिंह का आरोप है कि युवक कार समेत उनके बेटे को लेकर भागने के प्रयास में था। पुलिस के पहुंचने तक लोग उसे पीटते रहे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर धनबाद थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पास से एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड मिला है। आधार और पैन कार्ड में रोहित कुमार साहू, पिता का नाम राजू साहू है। दोनों कागजात में पता झरिया थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़, दीप धौरा आमटाल दर्ज है। पुलिस इन दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। ——————————- ये भी खबर पढ़िए धनबाद में सनकी युवक ने अपनों का किया खून:ईंट से पहले मौसी फिर मां को मारा, बोला- मुझे मच्छर समझने का अंजाम देखो धनबाद में मानसिक रूप से बीमार दिलीप महतो नाम के युवक ने अपनी मां और मौसी की ईंट मार कर हत्या कर दी। हत्या की यह घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा पंचायत के हड़ियाडीह गांव की है। मानसिक रूप से बीमार इस युवक के हमले में तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें मां अलकाही देवी, मौसी सुगा देवी और बेटी खुशी शामिल हैं। हालांकि खुशी को मामूली चोटें आईं। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *