धनबाद में बाइक चोरी करते युवक धराया:लोगों ने बिजली के पोल में बांध कर पीटा, दो साथी भागने में रहा सफल

धनबाद के कुमारधुबी थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक बाइक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना कालिमंडा केएफडी ग्राउंड के पास की है। इसके बाद लोगों ने चोर को पोल में बांध कर पीटा। इस दौरान उससे कई तरह के सवाल पूछे। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना कुमारधुबी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर चली गई। आरोपी जामताड़ा जिले का रहने वाला है। क्या है पूरा मामला स्थानीय लोगों ने बताया कि पकड़ाया गया युवक अपने दो साथियों के साथ दिन-दहाड़े एक घर के सामने से बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा था। चोर बाइक का लॉक तोड़कर ले जा रहे थे। यह देख स्थानीय लोगों ने जब शोर मचाया तो तीनों भागने लगे। इनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों जामताड़ा जिले के रहने वाले हैं। दो अन्य आरोपी फरार हो गए। इलाके में बढ़ गई है बाइक चोरी स्थानीय लोगों ने पकड़े गए आरोपी को कुमारधुबी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इलाके में पिछले कुछ दिनों में कई बाइक चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन घटनाओं में भी इस गिरोह का हाथ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *