धनबाद में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश:5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 8 बाइक बरामद; 10 से 15 हजार रुपए में बेचते थे

धनबाद पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 8 बाइक बरामद की हैं। डीएसपी मुख्यालय डीएन बंका ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पूर्वी टुण्डी थाना क्षेत्र के पोखरिया मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध सनातन हेम्ब्रम को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की बाइक जामताड़ा के रफीक अंसारी से 10 हजार रुपए में खरीदी है। रफीक की गिरफ्तारी से गिरोह का भंडाफोड़ हुआ पुलिस ने जामताड़ा नारायणपुर थाना की मदद से रफीक अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। रफीक की गिरफ्तारी से गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। गिरोह के 4-5 सदस्य मिलकर अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद गैरेज में नंबर प्लेट, इंजन नंबर और चेसिस नंबर में छेड़छाड़ कर बाइक को 10 से 15 हजार रुपए में बेच देते थे। रफीक की निशानदेही पर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि यह गिरोह कई जिलों और शहरों में जाकर बाइक चोरी करता था। पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *