धनबाद साइबर पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीतू रविदास को कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बर डंगाल गांव से पकड़ा गया है। सिम कार्डों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर ठगी की शिकायतें दर्ज साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इन सिम कार्डों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। जांच में पता चला कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से 49,980 रुपए और बिहार के एक व्यक्ति से 37,873 रुपए की ठगी की है। हाल ही में सेक्सटॉर्शन का हुआ था खुलासा एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जीतू रविदास बर डंगाल चिरकुंडा का रहने वाला है। झारखंड सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल के सक्रिय होने के बाद से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आई है। इस साल धनबाद साइबर पुलिस एक दर्जन से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में सेक्सटॉर्शन के एक मामले में एक पुरुष और तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


