धनबाद में साइबर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:मास्टरमाइंड ने पत्नी को भी शामिल कर रखा था, अश्लील चैट कर करते थे ठगी; 4 गिरफ्तार

धनबाद में साइबर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन महिला समेत एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड ने इस काम में अपनी दूसरी पत्नी को भी शामिल कर रखा था। व्हाट्सएप पर सेक्स वीडियो बनाकर लोगों से पैसे ऐंठे जाते थे मुख्य आरोपी मनीष कुमार उर्फ मोंटी भइया है। वह पुराना बाजार दरी मोहल्ला का रहने वाला है। आरोपी एक कॉल सेंटर चलाता था। यहां व्हाट्सएप पर अश्लील चैट और सेक्स वीडियो बनाकर लोगों से पैसे ऐंठे जाते थे। 18 सिम कार्ड बरामद साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर राजेंद्र मार्केट में छापेमारी की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल और 18 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इनमें एक प्रतिबंधित प्लेटेड सिम भी शामिल है। पत्नी लड़कियों को करती थी शामिल जांच में पता चला है कि इस धंधे से जुड़ी मनीष की दूसरी पत्नी अभी फरार है। उसका काम था सिम कार्ड उपलब्ध कराना, पैसों का हिसाब रखना और नई लड़कियों को इस काम में शामिल करना। मनीष और लड़कियां 50-50% पर कर रहे थे काम इस रैकेट में काम करने वाली लड़कियों को कमाई का 50% हिस्सा मिलता था। बाकी 50% मनीष रख लेता था। पुलिस ने बताया कि एक प्लेटेड नंबर से पंजाब के एक व्यक्ति से 40 हजार रुपए की ठगी की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *