धनबाद में हेलमेट के बिना बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई:ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, की गई डीएल और वाहन के अन्य दस्तावेजों की जांच

धनबाद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सरायढेला थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस निरीक्षक और ट्रैफिक थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बाइक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और वाहन के अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। कई बाइक चालकों का चालान काटा गया जांच के दौरान नियम तोड़ने वाले कई बाइक चालकों का चालान काटा गया। कुछ चालक पुलिस को देखकर अपनी दिशा बदलकर भाग गए। पुलिस ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी कि भागने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। 90 प्रतिशत बाइक चालक हेलमेट का उपयोग कर रहे: सार्जेंट मेजर ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में लगातार अलग-अलग स्थानों पर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। सार्जेंट मेजर राकेश दूबे के अनुसार, निरंतर जांच का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अब 90 प्रतिशत बाइक चालक हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि सभी बाइक चालक हेलमेट का उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि हेलमेट न पहनने से सड़क दुर्घटना में जान का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *