राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा और ब्यावरा टीआई वीरेंद्र धाकड़ को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले सस्पेंड प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा ने 17 पन्नों का माफीनामा लिखा है। इसमें 15 पन्नों पर पुराने विवादों और अपनी सेवाओं का जिक्र किया गया है, जबकि 2 पन्नों में वरिष्ठ अधिकारियों से माफी मांगते हुए लिखा है कि उसे तनाव के कारण यह कदम उठाना पड़ा। दरअसल, ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र धाकड़ ने प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा की तीन गैर हाजिरी लगाई थी। इसी को लेकर ब्यावरा सिटी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा नाराज हो गया था और उसने एसपी आदित्य मिश्रा और अपने थाने के टीआई वीरेंद्र धाकड़ को वॉट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज भेजे थे। मैसेज में लिखा था, जहां पहुंचा है दो स्टार वाला दीपांकर, वहीं पहुंचेगा तीन स्टार वाला धाकड़। इस धमकी भरे मैसेज के सामने आने के बाद एसपी ने 10 दिसंबर को प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा को सस्पेंड कर दिया था। वीडियो बनाकर सोयाल मीडिया पर वायरल किया
सस्पेंड होने के बाद ये पूरा विवाद और गरमा गया। गुस्से में प्रधान आरक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ 3 वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल लिए थे, जिसमें उसने कहा था, ये लास्ट मुलाकात है अब मैं मारूंगा और मरूंगा। इस धमकी के बाद ब्यावरा शहर का सिटी थाना प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया। अगले दिन प्रधान आरक्षक बाइक से माथे पर गमछा लपेटकर अपना इस्तीफा लेकर बाइक से एसपी ऑफिस पहुंच गया था। हालांकि एसपी कार्यालय में कुछ घंटे रुकने के बाद, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र मीणा बिना इस्तीफा दिए चला गया था। इसके बाद एक बार फिर उसकी चैट सामने आई थी, जिसमें उसने एक फिल्म की लिंक शेयर कर लिखा था। ‘इस तरह की फिल्म देखकर ही मैंने आगर-मालवा के आईपीएस सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बेइज्जती की थी’। डकैती का खुलासा किया इनाम की जगह इंक्रीमेंट तक रुका’
निलंबित प्रधान आरक्षक ने माफीनामे के एक पत्र में लिखा है कि वर्ष 2011 में ग्राम डोंगरा डिंडोरी में उफनती नदी में बहे एक युवक की जान बचाई, राष्ट्रपति से जीवन रक्षक पदक मिला था। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम नहीं भेजा। ग्राम जेतपुरा फतेहगढ़ में पप्पू बंटी धाकड़ के घर में डकैती हुई थी, डकैती के आरोपी पकड़ाए, पुरस्कार के बदले थाना प्रभारी नरेंद्र भार्गव और राजवीर सिंह ने शिकायत करवाकर जांच सिद्ध करवाई, इससे एक वेतन वृद्धि रोकी गई। थाना बमोरी के टेंऊआ में दो नाबालिग बच्चों के अंधे कत्ल का खुलासा करने में भूमिका निभाई, राघोगढ़ में नाबालिग बच्चियां दस्तयाब करवाईं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सस्पेंड हवलदार की राजगढ़ एसपी को धमकी- बदला लूंगा
राजगढ़ एसपी को मारने की धमकी देने वाले सस्पेंड हेड कॉन्स्टेबल का एक वीडियो सामने आया है। उसने ये वीडियो अपने बच्चों के साथ बनाया है। इसमें कहा- मेरे बच्चो, ये लास्ट मुलाकात है मेरी। मैं मारूंगा या मरूंगा। बेटी, मैं सही बोल रहा हूं। जब मैं मर जाऊं तो मेरा नाम बदनाम मत करना। मेरा नाम रोशन करना…पूरी खबर पढे़


