अमृतसर | थाना ब्यास की पुलिस ने हवाई फायरिंग कर धमकी देने के आरोप में युवक पर 2 महीने के बाद पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बाबा बकाला के रहने वाले जैविंदर सिंह के रूप में हुई है। शिकायत में राजबीर सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को आरोपी ने हवाई फायरिंग करते हुए उसे धमकी दी। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तालाश कर रहे हैं।


