धमतरी का किशोर जगन्नाथ पुरी में डूबा:स्वच्छता दीदी का 16 साल का बेटा समुद्र में नहाते समय बहा, 15 किमी दूर मिला शव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी नगर से जगन्नाथ पुरी दर्शन गए 16 वर्षीय हिमांशु यादव की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हिमांशु नगरी के वार्ड क्रमांक 3 रामनगर का रहने वाला था। वह स्वच्छता दीदी का बेटा था। हिमांशु 25 मई को अपने मोहल्ले के लोगों के साथ जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए गया था। 26 मई को समुद्र में नहाते समय लहरों की चपेट में आ गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने तलाश शुरू की। समुद्र तट पर मिला युवक का शव 27 मई को हिमांशु का शव जगन्नाथ पुरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर समुद्र तट पर मिला। सूचना मिलते ही परिजन जगन्नाथ पुरी पहुंचे। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद उसे धमतरी लाया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने बताया कि नगरी में विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग शव के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *