छत्तीसगढ़ के धमतरी में इतवारी बाजार में रविवार रात एक धमाका हुआ। यह घटना कोतवाली से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके की वजह से एक लोहे का दरवाजा करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। स्टोर रूम में रखी सब्जियां जल गईं, जिससे लगभग 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ। घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक इस रहस्यमयी धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2 लोहे के दरवाजे टूटकर गिरे सब्जी व्यवसायी उमा सोनकर ने बताया कि वह सब्जी बेचने के का काम करती है। रविवार की रात दुकान बंद कर घर चली गई थी। देर रात सूचना मिली कि नीचे बने स्टोर रूम में आग लगी है, जिससे सभी सब्जी बाहर पड़े हुए हैं। बम ब्लास्ट जैसी आवाज आई लोहे का दरवाजा टूट कर फेंका गए थे। आशंका जताई जा रही है कि कुछ धमाका हुआ है, जिससे लोहे का दरवाजा टूटकर सड़क पर गिरा हुआ था। इतवारी बाजार स्थित मोहम्मद अमीन ने बताया कि रात करीब बम ब्लास्ट जैसी आवाज आई। बताया जा रहा है कि रात में पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया गया। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि स्टोर रूम के भीतर ऐसी क्या चीज फूटी है। जिससे लोहे के दो दरवाजे उखड़ कर दूर तक गिर गए।


