धमतरी के मगरलोड में चौथिया परघनी रस्म के दौरान विवाद…:बैंड वालों ने दुल्हन के भाई को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, मौत; 2 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

मगरलोड के भोथीडीह में चौथिया परघनी रस्म के दौरान विवाद के बाद चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। मृतक चंदन निषाद, दुल्हन का सगा भाई था। चाकूबाजी की इस वारदात ने शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने इस घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग शामिल हैं। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी दौड़-दौड़कर लोगों पर चाकू से हमला करते नजर आ रहे हैं। एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि टेटकूराम निषाद (50) निवासी मालगांव गरियाबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कि 21 फरवरी को वह अपनी बेटी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने अपने परिवार और परिचितों के साथ भोथीडीह मगरलोड गए थे। रात करीब 8 बजे बाजार चौक के पास परघनी के दौरान नाच-गान हो रहा था। इसी दौरान चंदन निषाद और अन्य लोगों का बैंड वालों से धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, सभी आरोपियों ने मिलकर चंदन निषाद पर चाकू से हमला कर दिया। चंदन की मौत हो गई, जबकि तरुण व बीच-बचाव करने आए अन्य 5 लोग घायल हो गए। इन आरोपियों को गिरफ्तार किया मगरलोड पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में तोषण चक्रधारी (18 वर्ष 4 माह), अभिषेक पटेल (20 वर्ष), हिनेश उर्फ हिलेश्वर (18 वर्ष 4 माह), ताम्रज कंवर (18 वर्ष 3 माह), गुलाब दीवान (20 वर्ष) और 2 नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी भोथीडीह गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस विवाद के कारण की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *