धमतरी के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर भक्तों की लंबी कतार:जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, शाम को महाआरती और श्रृंगार, रात में भजन संध्या आयोजित

छत्तीसगढ़ के धमतरी में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिले के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने और दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। रुद्रेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, बूढ़ेश्वर महादेव, बटुंकेश्वर महादेव सहित धमतरी के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। कई मंदिरों में कतारें 50 फीट तक लंबी देखी गईं। भक्त अपने हाथों में जल, नारियल, फूल और धतूरा लेकर भगवान शिव को अर्पित करने पहुंचे हैं। बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 5 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, देखिए तस्वीरें महाशिवरात्रि पर मंदिरों में शाम को भव्य श्रृंगार और महाआरती महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। सुबह 5 बजे से जलाभिषेक के बाद दोपहर में भोग आरती संपन्न हुई। शाम 3 बजे भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, जिसके बाद शाम को महाआरती होगी। देर रात तक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। महाशिवरात्रि पर पांच दिवसीय आयोजन बताया गया है कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन आयोजनों में हल्दी, मेहंदी, संगीत और ‘भोले की बारात’ जैसे कार्यक्रम शामिल थे, जिन्होंने पर्व के उत्साह को और बढ़ा दिया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे करीब दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। भक्तों ने भगवान शिव को जल, नारियल, धतूरा और फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *