धमतरी पुलिस ने 100 बदमाशों पर की कार्रवाई:39 जेल भेजे गए, 35 की परेड; एसपी बोले- सभी आदतन बदमाश

होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए धमतरी पुलिस ने जिलेभर में सघन अभियान चलाया। करीब 100 गुंडा और निगरानी बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। 39 उपद्रवियों को धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 35 बदमाशों की पुलिस लाइन में विधिवत परेड कराई गई। एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि होली की तैयारियों के तहत आदतन बदमाशों को पुलिस लाइन में बुलाकर परेड कराई गई और शांति बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। 50 अन्य बदमाशों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई। चाकूबाजों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार कर निगरानी बढ़ाई गई है। कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान, हुड़दंग, जबरन रंग लगाना, मारपीट, शराब सेवन कर उत्पात, स्टंटबाजी, तीन सवारी, नशे में वाहन चलाना, जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस लाइन में शपथ और हिदायत करीब 35 निगरानी बदमाशों की पुलिस लाइन में परेड कराई गई। सभी को कानून पालन, शांति व्यवस्था बनाए रखने, अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। शपथ उल्लंघन की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जेल भेजे गए आरोपी धर्मेंद्र कुमार ओगरे (तेलीनसत्ती), गिरवर साहू (श्यामतराई), नागेश्वर उर्फ नागेश पटेल (पोटियाडीह), डोमन हिरवानी (पोटियाडीह), सोमन सिन्हा (देमार), हर्ष कुमार साहू (आमदी), तुषार साहू पिता टिकेश्वर साहू (आमदी), परसराम साहू (आमदी), कृष्णा उर्फ बिट्टू नायक (हटकेश्वर वार्ड), गुलशन गर्ग पिता गणेश्वर गर्ग (भखारा) को जेल भेजा गया है। लोमस साहू (भठेली), चंद्रहास दीवान (मगरलोड), सुखदेव साहू (भोथा), गजेंद्र उर्फ रावन निषाद (बेलोरा), दीपक कुमार मिर्झा, भूपेंद्र कुमार ध्रुव (गणेशपुर), टकेश्वर ध्रुव उर्फ टक्कू (कचना), निविन ध्रुव (टिकरापारा), अमन दीवान (उमरदा), गजानन मिर्झा पिता नरेश मिर्झा (बिरेझर), साहिल निर्मलकर (भखारा), रोहन जांगड़े (चरमुडिया), राहुल कुर्रे को जेल दाखिल किया गया है। मधुशंकर लहरे, साहिल अली, विकास आडील, चांद कुर्रे (पाइकभाटा), पृथ्वीराम नेताम, भावेश कुमार यादव, राजकमल नेताम, टिकेश्वर यादव उर्फ बुच्चु (सेमरा), धीरज बिसेन उर्फ मोटू (राइस मिल पारा), जागेंद्र उर्फ राजा उर्फ जादू भट्ट (रामसागरपारा वार्ड), डिकेश्वर उर्फ सुक्सी (लाइनपारा), लक्की गुप्ता, तामेंद्र यादव उर्फ सोनू (जंगलपारा), शुभम साहू (बुढ़ारावपारा), रवि मरकाम (जंगलपारा), पुष्पजीत खरे (नगरी) को जेल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *