धमतरी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ा गया:वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच पर दांव लगवाते एक गिरफ्तार, गाड़ी और मोबाइल जब्त

धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रुद्री थाना और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से की। आरोपी से 17 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवा रहा था। वह अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टा जुआ खिला रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ रुद्री थाने में छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति में एक आईफोन 17 प्रो मोबाइल, एक सैमसंग फोल्ड 7 मोबाइल और एक काले रंग की एक्सयूवी700 वाहन शामिल हैं। इनकी कुल कीमत 17 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी की पहचान भविष्य गंगवानी (19) पुत्र दीपक गंगवानी के रूप में हुई है, जो होटल नानक शाह, सिहावा रोड, जालमपुर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी का निवासी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *