धमतरी में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर शोभायात्रा:गतका प्रदर्शन और पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरु गोविंद सिंह जयंती से पहले प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। शोभायात्रा में बाहर से आई गतका टीम ने अपने शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया, वहीं समाज की महिलाएं कीर्तन करते हुए आगे बढ़ती रही। सिख समाज द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जयंती 5 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी उपलक्ष्य में प्रकाश पर्व के तहत नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सदर मार्ग, गांधी चौक, रत्नाबांधा चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची, जहां आतिशबाजी भी की गई। प्रतिदिन प्रभातफेरी भी निकाली जा रही है। 4–5 जनवरी को होंगे विविध आयोजन आगामी कार्यक्रमों के तहत, 4 जनवरी को सुबह और शाम शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 5 जनवरी को दिनभर विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारियों में समाजजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समाज के सदस्यों ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु हैं, जिनके प्रकाश पर्व पर यह शोभायात्रा आयोजित की गई। इस आयोजन में हर वर्ष गतका टीम को आमंत्रित किया जाता है। गतका गुरु गोविंद सिंह का एक शस्त्र कौशल था, जिसका प्रदर्शन मुगलों के साथ युद्ध के दौरान किया जाता था। इसे एक मार्शल आर्ट भी कहा जाता है। गुरु गोविंद सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अपने परिवार का भी बलिदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *