छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश दी है। इस कार्रवाई में पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 26 हजार रुपए कैश जब्त किए गए। यह कार्रवाई भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिहाद स्थित रेस्ट हाउस के पास चल रहे जुए के फड़ पर की गई। पुलिस की टीम को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि पांच को रंगे हाथों पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, यह जुए का फड़ लंबे समय से चल रहा था। डीएसपी की विशेष टीम ने इस पर कार्रवाई की, जिसके बाद जुआरियों को पकड़ा जा सका। इन्हें किया गया अरेस्ट गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिवनीकला निवासी होमेश मारकंडे (24), डांडेसरा निवासी यतीश बघेल (25), सलौनी निवासी कौशल नारंग (19), मुजगहन थाना क्षेत्र के छछानपैरी निवासी चंदु बंजारे (32) और अभनपुर थाना क्षेत्र के बगतरा निवासी यादराम साहु (40) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से और फड़ से कुल 26 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। सभी पांच जुआरियों के खिलाफ भखारा थाने में जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


