धमतरी में टायर फटने से कार पलटी:कार सवार महिला समेत 3 सुरक्षित, रायपुर की ओर से आ रही थी गाड़ी

धमतरी जिले में सड़क हादसे में बोलेरो का टायर फटने से अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोग सुरक्षित बच गए। यह घटना डोमा गुजरा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार कार रायपुर से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चलते वाहन का टायर फट गया। टायर फटते ही कार चालक संतुलन खो बैठा। वाहन सड़क किनारे खेत में जा घुसा और पलट गया। हादसे में कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला। कार में दो पुरुष और एक महिला सवार थे। तीनों को मामूली चोट आई और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *