धमतरी में पैसे के लेनदेन को लेकर चाकू से हमला:युवक की आंतें बाहर आई, बचाने आया साथी भी घायल; आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले में पैसे को लेकर मारपीट हुई है। सिहावा चौक स्थित हिंदू अनाथालय के पास 3 युवक बैठे थे, तभी उसी मोहल्ले का एक लड़का वहां पहुंचा और लेन-देन की बात करते हुए विवाद करने लगा, तैश में आकर उसने अपने पास रखे चाकू से मनीष सिन्हा के पेट में वार कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना 2 जनवरी की रात की है। इस हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी आंतें तक बाहर आ गई थीं। बीच-बचाव करने आए विकास मानिकपुरी के हाथ में भी चोट आई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तैश में आकर किया था वार पुलिस के मुताबिक, 2 जनवरी की रात अनाथालय के पास विकास मानिकपुरी, मनीष सिन्हा और रोहन ठाकुर वहां बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी साहिल खत्री वहां पहुंचा। मनीष सिन्हा ने साहिल से पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर बात की, जिस पर साहिल खत्री ने तैश में आकर अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिन्हा के पेट और पीठ पर कई वार कर दिए। चाकू झाड़ियों में छिपाया था पुलिस ने आरोपी साहिल खत्री की तलाश की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू सिहावा चौक स्टेशन पारा क्षेत्र की झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों से धारदार बटन/स्प्रिंग चाकू बरामद कर जब्त कर लिया। आरोपी साहिल खत्री (21 वर्ष), निवासी सिहावा चौक सुंदरगंज वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी के खिलाफ अवैध धारदार हथियार रखने और प्राणघातक हमला करने के आरोप में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *