धमतरी में फ्रिज में बर्फ से बना शिवलिंग…VIDEO:लोग मान रहे बर्फानी बाबा का रूप, पत्नी बोली- मेरे पति गए थे महाकाल दर्शन करने

सावन माह की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक अनोखी घटना सामने आई है। बनियापारा में रहने वाली पूजा फुटान के घर के फ्रिज में बर्फ से शिवलिंग का आकार बन गया। जिसे अब लोग बर्फानी बाबा का रूप मान रहे हैं। यह घटना उस समय हुई जब पूजा फुटान पति अरुण फुटान उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए गए हुए थे। रविवार की सुबह जब पूजा ने फ्रिज खोला, तो उन्होंने देखा कि अंदर बर्फ से शिवलिंग का आकार बन गया है। श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंच रहे इस आकृति को देखकर परिवार ने पूजा-अर्चना की। बच्चों ने तिलक लगाया और आशीर्वाद लिया। घटना की जानकारी फैलने के बाद आसपास के श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसे लोग अमरनाथ बर्फानी बाबा का रूप मान रहे हैं। पवित्र महीने में दर्शन मिलना सौभाग्य की बात पूजा ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में उन्हें यह दर्शन मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां लोग अमरनाथ के दर्शन के लिए कठिन यात्रा करते हैं, वहीं उन्हें घर में ही यह आशीर्वाद मिल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *