धमतरी में बाल संस्कार समर कैंप का आयोजन:मेयर बोले- बच्चों में संस्कार विकसित करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम

धमतरी में ब्रज गोपीका मिशन इकाई की ओर से पहली बार बाल संस्कार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को विवेकानंद नगर स्थित श्री राधा कृष्ण भवन में इसका शुभारंभ हुआ। यह कैंप 5 दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ में धमतरी के महापौर रामू रोहरा और समाजसेवी ऋतुराज पवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी में इस तरह का समर कैंप पहली बार आयोजित हो रहा है। उन्होंने ब्रज गोपीका सेवा मिशन की इस पहल की सराहना की। आधुनिक युग में बच्चों में संस्कार विकसित करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को रामायण, महाभारत और श्री कृष्ण की कहानियां दिखाएं। समाजसेवी ऋतुराज पवार ने कहा कि यह केवल एक समर कैंप नहीं, बल्कि संस्कार सिखाने की पाठशाला है। मोबाइल और सोशल मीडिया के इस युग में, ब्रज गोपीका मिशन बच्चों में संस्कार विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने इस शिविर को बच्चों के लिए संजीवनी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *