छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक मजदूर के साथ हादसा हुआ। मजदूर छत से जुड़े छज्जे को ड्रिल मशीन से तोड़ रहा था। इसी दौरान छज्जा अचानक टूटकर मजदूर के ऊपर गिर गया। हादसे में मजदूर छज्जे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर मजदूर को छज्जे के नीचे से बाहर निकाला। मजदूर को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर ही उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मजदूर पर गिरा छज्जा का हिस्सा यह घटना आमापारा वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है। जहां एक मकान के पक्के निर्माण को तोड़कर नए निर्माण की तैयारी की जा रही थी। इसी क्रम में एक मजदूर ड्रिल मशीन से मकान का एक हिस्सा तोड़ रहा था। तोड़फोड़ के दौरान वह छत से चिपके हुए छज्जे को हटाने की कोशिश कर रहा था। अचानक छज्जा टूटकर सीधे मजदूर के ऊपर आ गिरा, जिससे वह दब गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सजगता दिखाते हुए सब्बल की मदद से छज्जे को हटाया और मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई गंभीर जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, मजदूर को हल्की चोटें आई हैं और वह इस हादसे से घबरा गया। मजदूर की पहचान और हादसे का विवरण प्राथमिक उपचार मौके पर ही किया गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि उसे एहतियातन अस्पताल में जांच के लिए ले जाया जाए। घायल मजदूर की पहचान ओंकार साहू के रूप में हुई है, जो गुरुर ब्लॉक के दरगहन गांव का निवासी है।


