धमतरी में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत:शादी से लौटते समय हुआ हादसा, कोटवार और बच्चा घायल

धमतरी जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में गांव का कोटवार और उसका बच्चा भी घायल हुए हैं। यह हादसा भखारा थाना क्षेत्र में हुआ, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कोपरा निवासी मोहन साहू (बुजुर्ग) भखारा क्षेत्र के ग्राम जुगदेही में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शादी से लौटने के बाद वे साइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। मधुमक्खियों के डंक से बुजुर्ग की मौत कानामुका के पास अचानक सैकड़ों मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल मोहन साहू चिल्लाते हुए बस्ती की ओर भागे, लेकिन बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग के शरीर पर सैकड़ों मधुमक्खियों के डंक के निशान मिले हैं। इस घटना में घायल कोटवार और बच्चे को उपचार दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *