धमतरी में मधुमक्खी के हमले से 5 घायल:छात्र, शिक्षक समेत मजदूरों को काटा, अस्पताल में इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मधुमक्खियों के हमले से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक छात्र, एक शिक्षक और कुछ मजदूर शामिल हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना रुद्री रोड पर हुई। मधुमक्खियों ने अचानक सड़क पर चल रहे लोगों पर हमला कर दिया। हमले के समय कुछ लोग अपने कार्यालय जा रहे थे, कुछ मजदूर काम पर जा रहे थे, जबकि छात्र स्कूल जा रहे थे। मधुमक्खियों के हमले से कुल पांच लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में आठवीं कक्षा का एक छात्र और एक शिक्षक भी शामिल हैं। घायल की पत्नी ने बताई घटना एक घायल व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि उनके पति स्कूल ड्यूटी जा रहे थे, तभी उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह घटना दुलारी नगर के पास हुई। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क के आसपास पेड़ों पर मधुमक्खियों का जमावड़ा है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुलारी नगर के पास बच्चों सहित लगभग 5 से 10 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *