धमतरी में शादी वाले घर में लगी आग:बारातियों के लिए बन रहा था खाना, सिलेंडर लीकेज होने लगा; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक शादी समारोह के दौरान आग लग गई। ग्राम लोहारसी में बारातियों के लिए खाना बन रहा था, तभी सिलेंडर में लीकेज होने लगा और आग लग गई। धीरे धीरे आग फैलने लगी। ब्लास्ट होने के डर से लोग इधर – उधर भागने लगे। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 5 मिनट में काबू पा लिया। कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। शादी वाले घर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी। बता दें कि पंडाल के नीचे बारातियों के स्वागत के लिए खाना बन रहा था। बारातियों के लिए बन रहा था खाना बताया जा रहा है कि रविवार यानी आज गांव में बिसन विश्वकर्मा के घर बारात आने वाली थी। इससे पहले बारातियों और परिजनों के लिए पंडाल के नीचे चूल्हा बनाकर और गैस सिलेंडर कब माध्यम से खाना बनाया जा रहा था। तभी यह घटना हुई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया दमकल के आने से पहले जब आग भीषण रूप लेने लगा तो लोग वहां से भागते नजर आए और ब्लास्ट होने की बात कही जा रही थी। परिजनों के द्वारा आग को बुझाने के लिए कई तरकीब भी अपनाया। साड़ी से ढक कर पानी से बुझाया जा रहा था। फिर आग बढ़ते ही गया। दमकल की टीम को सूचना मिली जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 2 वाहन लोहरसी के लिए रवाना हुई। फायरमैन अरुण यादव, अभिनव तिवारी, भरत ठाकुर, रोहित शिवना ,चालक उमेश कौशिक द्वारा मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *