धमतरी में सांप के काटने से महिला की मौत:बरामदे में जमीन पर सोई थी बुजुर्ग; अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बुजुर्ग महिला की सांप काटने से मौत हो गई। महिला रात को बरामदे में सो रही थी। आधी रात को अचानक जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जमीन पर सोई हुई थी बुजुर्ग मामला दुगली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम जबर्रा की बुजुर्ग खमरीन कमार खाना खाकर घर के बरामदे में अकेली जमीन पर सोई हुई थी। इस दौरान आधी रात जहरीले सांप ने महिला के दाएं हाथ में काट लिया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *