धमतरी | राज्य सरकार ने धमतरी में सैनिक स्कूल खोलने सहमति दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने लोक शिक्षण संचालनालय शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर धमतरी में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की थी। इस पर लोक शिक्षण संचालनालय ने अपनी सहमति दे दी है। 17 फरवरी को पत्र जारी किया गया है। कार्यालय कलेक्टर ने बीते 13 फरवरी को पत्र भेजा था, जिसमें धमतरी जिले में भूमि उपलब्धता एवं निवासरत सैनिक परिवारों की संख्या के आधार पर स्कूल खोले जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।


