धमतरी में हादसा…डीजल टैंकर में लगी आग:बलौदाबाजार के युवक की 4 दिन बाद अस्पताल में मौत, 2 लोग बुरी तरह झुलसे थे

धमतरी जिले में डीजल टैंकर में आग लगने की घटना में घायल हुए बलौदाबाजार के युवक अर्जुन रात्रे की मौत हो गई। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव निवासी अर्जुन का निधन गुरुवार दोपहर 3 बजे अस्पताल में हुआ। घटना में दो लोग बुरी तरह झुलस गए थे। अर्जुन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिन तक चले उपचार के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। अर्जुन की मृत्यु की खबर से उसके गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *