छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 10 फीट लंबा और 18 किलो वजनी अजगर मिला है। यह अजगर खेत में पानी डालने के लिए रखे मोटे पाइप के कुपाला (भूमिगत संरचना) में घुस गया था। इसे निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। यह घटना धमतरी जिले के आमदी स्थित रांवा रोड की है। ग्रामीणों ने अजगर को देखने के बाद तत्काल वन विभाग और रुद्री के सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को सूचना दी। जब सर्पमित्र मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर जमीन के नीचे कुपाला में जा चुका था। छोटे गड्ढे में फंसा अजगर अजगर को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद एक स्थानीय जेसीबी बुलाई गई। थोड़ी खुदाई करने पर अजगर एक छोटे से छेद में दिखाई देने लगा। दो लोगों ने उसकी पूंछ पकड़कर खींचने की कोशिश की, लेकिन अजगर ने भी जोर लगाया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला गया कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह 10 फीट लंबा और लगभग 18 किलो वजनी था। सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना मोटा और भारी अजगर पकड़ा है, जिसे उठाने में तीन लोगों की मदद लेनी पड़ी। सर्पमित्र साहू ने बताया कि रात होने के कारण अजगर को अभी अपने पास रखा गया है। शनिवार सुबह उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अजगर के पकड़े जाने से आमदी के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।


