धमतरी में 15 साल की लड़की की शादी रुकवाई गई:विवाह से पहले पहुंची बाल संरक्षण टीम, समझाइश के बाद परिवार ने भरा शपथ पत्र

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक नाबालिग लड़की की शादी को बाल संरक्षण टीम ने रोक दिया। भखारा थाना क्षेत्र में 5 जून को होने वाली इस शादी की सूचना टीम को मिली थी। जांच में पता चला कि लड़की की जन्मतिथि 8 अक्टूबर 2007 है। शादी के समय उसकी उम्र 18 साल से कम थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिवार को कानूनी नियमों की जानकारी दी। परिवार ने बारात के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली थी। टीम ने कई घंटों तक परिवार को समझाया। इसके बाद परिवार ने बाल विवाह न करने का शपथ पत्र भरा। उन्होंने लड़की के बालिग होने के बाद ही शादी कराने की सहमति दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक ने बताया कि, लड़की की 10वीं की अंकसूची में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने समय रहते बाल विवाह को रोक दिया। बताया जा रहा है कि, परिजन शादी का कार्ड बांट चुके थे। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लड़की की माता पिता नहीं है। दादा और बड़े पिता विवाह की तैयारी कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *